फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेटेलाइट से पकड़ी जलती हुई पराली, जुर्माना लगाया

Mon, 14 Oct 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। अंबेहटा के खेत में अवशेष जलता मिला। सेटेलाइट से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कृषि विभाग ने किसान पर दो हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की है।
विज्ञापन



गांव गढ़ी दौलत निवासी किसान जाबिर पुत्र सैफी के खेत गांव अंबेहटा गांव में स्थित है। किसान ने अपने खेत में धान की फसल की कटाई करने के बाद फसल के अवशेष को जला दिया था। सेटेलाइट द्वारा किसान की जलते फसल अवशेष की रिपोर्ट शासन द्वारा कृषि विभाग और राजस्व विभाग को दी गई। सूचना पर एडीओ जयदेव कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर किसान पर 2500 रुपयों का जुर्माना किया किया गया। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की है। जिले में अब तक दो स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें