बाबरी। हाथी करौदा गांव में एक नील गाय की टक्कर से बैल बुग्गी पलट गई, जिससे बुग्गी के नीचे दबकर 55 वर्षीय किसान गुलबीर की मौत हो गई।
मंगलवार की शाम किसान गुलबीर अपने खेत से बैल बुग्गी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक नील गाय बुग्गी में जुड़े बैल से टकरा गई। इससे बैल बिदक गया और बुग्गी असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें किसान गुलबीर बुग्गी के नीचे दब गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।