फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सराफा व्यापारी के युवा बेटे की हृदय गति रुकने से मौत

Sun, 28 Jan 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के विवेक विहार निवासी कुलदीप का फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी सराफा व्यापारी के 28 वर्षीय पुत्र की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ सुबह क्रिकेट खेलने गया था। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक की मौत से सर्राफा बाजार में दुकानें बंद रही।
विज्ञापन

शहर के टंकी रोड विवेक विहार निवासी सराफ व्यापारी सुखमाल वर्मा का पुत्र कुलदीप शनिवार सुबह वीवी पीजी कॉलेज के मैदान में साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे। क्रिकेट खेलना ही शुरू किया था कि बॉल फेंकते समय कुलदीप जमीन पर गिर गया। साथियों ने उसे उठाया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सका। इसके बाद उसे कार से सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकाें ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवक की हृदय गति रुकने से मौत होना बताया है। बताया गया है कि सुखमाल वर्मा की बड़ा बाजार में ठाकुरद्वारा मंदिर के निकट सराफ की दुकान है। कुलदीप भी अपने पिता की साथ दुकान पर बैठता। मृतक की पत्नी व बहनों समेत पूरे परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। मृतक के 13 माह की एक बेटी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उनके आवास पर लग गई।

शामली के विवेक विहार निवासी कुलदीप का फाइल फोटो

शामली के विवेक विहार निवासी कुलदीप का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें