जलालाबाद में अतिक्रमण के दौरान हंगामा कर रहे व्यपारियो को समझाते अधिशासी अधिकारी जितें
जलालाबाद। अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को नगर पंचायत का बुलडोजर अवैध निर्माण पर गरजा। नगर पंचायत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे रोड और कस्बे के मुख्य प्रवेश मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बनाए गए अवैध निर्माण को हटवाया। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया।
नगर पंचायत द्वारा दो दिन पूर्व कर्मचारियों के माध्यम से अतिक्रमण को लेकर सीमांकन किया गया था। साथ ही दुकानदारों को चिह्नित स्थान से आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा भारी पुलिस बल और नगर पंचायत की जेसीबी के साथ कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और रेहडी, ठेली और दुकानदारों द्वारा किये गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी और नगर पंचायत कर्मचारियों की सहायता से हटवाया। इसके बाद अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर पंचायत टीम पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य प्रवेश मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बने अवैध निर्माण को हटाने पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर नगर पंचायत टीम का विरोध किया गया और अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन अधिशासी अधिकारी ने समय देने से इंकार कर दिया।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में नया बस स्टैंड से बंबा चौक तक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया हैं। गंगोह रोड मैन बाजार और अन्य स्थानों पर भी अगले चरण में कार्रवाई की जाएगी।
जलालाबाद में अतिक्रमण के दौरान हंगामा कर रहे व्यपारियो को समझाते अधिशासी अधिकारी जितें