फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छह माह से भवन तैयार, समिति को नहीं हुआ हस्तांतरित

विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति उप केंद्र झिंझाना का नवनिर्मित भवन लावारिस हालत में। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
छह माह से भवन तैयार, समिति को नहीं हुआ हस्तांतरित
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पुरमाफी उपकेंद्र झिंझाना का नवनिर्मित भवन पिछले छह माह से बनकर तैयार है। करीब 93 लाख की लागत से बना भवन समिति के हस्तांतरण की बाट जोह रहा है। नए भवन की देखरेख न होने से उसके सामने कूड़ा डाला जा रहा है।
कस्बे के ऊन रोड स्थित कांशीराम आवास के सामने किसान सेवा सहकारी समिति का भवन निर्माण कराया गया है। यह भवन छह माह पूर्व बनकर तैयार हो चुका है। भवन निर्माण में करीब 93 लाख रुपये की लागत आई है। समिति की चहारदीवारी नहीं है और देखरेख के लिए कोई चौकीदार भी नहीं है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शामली राजवीर सिंह ने बताया कि यह भवन पुरमाफी समिति के नाम से है, जिसकी अभी चहारदीवारी तथा चौकीदार की व्यवस्था करने के बाद समिति पर खाद का स्टॉक, बीज आदि का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरमाफी किसान सेवा समिति के सचिव विनीत ने बताया कि मौजूदा समय में झिंझाना के दरगाहपुर रोड पर दो दुकानों को किराए पर लेकर समिति का कार्यालय चल रहा है। उन्होंने बताया कि झिंझाना में किसान सेवा सहकारी समिति का नया भवन लगभग 93 लाख की लागत से तैयार हुआ है। जिसका निर्माण राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कराया गया है। समिति के भवन की बराबर में गन्ना समिति की भूमि पर कूड़ा डाला जा रहा है। इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी और चौकीदार की नियुक्ति होने के बाद ही भवन समिति को हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें