फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को बुड़ियांन खाप ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति का धरना 12वें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर हेतु भूमि अधिग्रहण में मिलने वाले मुआवजे में अनियमितताओं के खिलाफ किसान संघर्ष समिति के बैनर तले बुटराड़ा करौदा हाथी के निकट चल रहा धरना 12वें दिन सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर बुड़ियान खाप के बाबा सत्यवीर सिंह ने खाप की तरफ से समर्थन दिया। उन्होंने किसानों को संगठित होने और धरना शांतिपूर्वक चलाने की अपील की। किसानों ने कहा कि धरने पर पांच दिन पूर्व आए प्रशासनिक अधिकारियों से आयजकों ने पेयजल, लाइट, सुरक्षा, चिकित्सा की व्यवस्था की मांग की थी। सुविधा न मिलने पर किसानों में प्रशासन के प्रति रोष है। धरने पर दिव्यांग किसान सत्यप्रकाश निवासी चूनसा ट्राई साइकिल से धरनास्थल पर लगातार मौजूद रहता है। धरने पर 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। यह समिति गांव-गांव पहुंचकर 24 अगस्त को होने वाली महापंचायत के लिए प्रचार-प्रसार कर लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान करेगी। इस दौरान धरनास्थल पर धीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, राव इकबाल, जगमाल सिंह, ठाकुर वीर सिंह, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, संदीप, प्रमोद जागलान, उत्तम, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें