फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बसपा ने की सेक्टर बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक

विज्ञापन
ऊन में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल करते कार्यक्रर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। बसपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऊन में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की एक दिवसीय सेक्टर बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक की।
ऊन में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक बाबा समनदास मंदिर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक में निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का निर्देश दिया। बसपा अध्यक्ष ने सभी को जमीनी स्तर पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को बसपा में जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनाधार के विस्तार को और तेजी से आगे बढ़ाने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाध्यक्ष देवी दास जयंत, कोऑर्डिनेटर राकेश पाल, सुनील जाटव, प्रेमचंद गौतम, सत प्रकाश, चंद सिंह कश्यप, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कोरी, सचिव मास्टर राजवीर सिंह, गय्यूर अली, विनय कुमार कौशिक, घनश्याम, गुलजार, कुलदीप, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें