फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोककर बसपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। थानाभवन विधानसभा के बसपा प्रत्याशी जहीर मलिक के काफिले पर हमला किया गया। क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में लियाकत पुत्र अलमद्दीन के आवास के पास प्रत्याशी जहीर मलिक पहुंचे तो तभी कुछ ग्रामीणों ने प्रत्याशी के काफिले का रास्ता रोककर जमकर नारेबाजी की। विरोध के चलते बसपा प्रत्याशी को वापस लौटना पड़ा। इसी बीच हमलावरों ने गाड़ी पर पथराव भी किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोमवार दोपहर बंतीखेड़ा चौकी प्रभारी अजय कसाना बंतीखेड़ा में पहुंचे व वायरल वीडियो की जांच करने के बाद बाबरी थाने में आठ व्यक्तियों को नामजद व 2 दर्जन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बाबरी थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें