शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कांधला क्षेत्र के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें एक स्कूल में कई खामियां मिलने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
शुक्रवार को बीएसए कुमारी कोमल ने बताया कि उन्होंने कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल की स्थिति ठीक मिली। स्कूल में सभी व्यवस्था ठीक मिलने पर प्रधानाध्यापक को बधाई दी। वहीं गांव गढ़ी दौलत के प्राथमिक स्कूल में काफी खामियां मिलीं। जिसमें उन्होंने बताया कि उपस्थिति व मिड-डे मील की रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं मिली। स्कूल को किचन गार्डन के लिए पांच हजार रुपये मिलने के बाद भी तैयार नहीं मिला। डायरी अधूरी मिली, ज्यादातर बच्चे बिना ड्रेस के मिले। जिसके चलते प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। संवाद