फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टूटी सड़कें बढ़ाएंगी शिवभक्तों की पीड़ा

Wed, 10 Jul 2024 03:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल मार्ग की टूटी सडक
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा शुरू होने में दस दिन का समय बचा है, किंतु पानीपत-खटीमा हाईवे और करनाल हाईवे को लोक निर्माण विभाग दुरुस्त नहीं कर पाया है। झिंझाना से लेकर कैराना रोड पर सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। ये जर्जर सड़कें शिवभक्तों की पीड़ा को ही बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

आगामी 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होनी है। जिसकी तैयारी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं। चार दिन पूर्व ही बैठक लेकर डीएम और एसपी ने टूटी सड़कों को ठीक करने से लेकर कांवड़ मार्गों पर जर्जर तारों और खंभों को बदलने के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक विभाग इस तरह गंभीर नजर नहीं हैं।
कैराना रोड
यहां पर सड़क में जगह जगह गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा दो दिन पूर्व हुई बारिश के कारण काफी दूर तक सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है।
झिंझाना रोड
यहां पर भी एक किलोमीटर के दायरे में सड़क में 50 से अधिक गड्ढे हैं। लोगों का आरोप है कि बार बार शिकायत के बावजूद सड़क बनवाने की तरफ विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण यहां पर हादसों की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

बनत के पास
यहां पर बिजली का खंभा पिछले दस दिन से झुका पड़ा है, जिसमें करंट आने के कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे।
हाईवे का भी निर्माण पूरा नहीं

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई सिंभालका बाईपास से लेकर मुंडेट खुर्द गांव के एमएस फार्म तक लोक निर्माण को हस्तांतरित कर धनराशि आवंटित कर चुका है। लेकिन अभी तक यहां की सड़क का निर्माण नही कर पाया है। शामली के विजय चौक से लेकर टपराना बाईपास तक सौ से ज्यादा गड्ढे बने है।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया गया है। शिवभक्तों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें