फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख में होगा अंग्रेजों के जमाने की लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
कैराना की जर्जर हुई जाकिर मैमोरियल लाइब्रेरी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
15 लाख में होगा अंग्रेजों के जमाने की लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार
विज्ञापन

शामली, कैराना। पालिका मार्केट के पास स्थित अंग्रेजों के जमाने की लाइब्रेरी के जर्जर भवन का शीघ्र ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए 15 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जीर्णोद्धार के बाद तीन साल से बंद लाइब्रेरी फिर से लोगों के लिए खुल सकेगी।
शामली रोड पर पालिका मार्केट के पीछे अंग्रेजों के जमाने की जाकिर मेमोरियल लाइब्रेरी है। करीब तीन साल पहले तक लाइब्रेरी में किताबें, साहित्य व समाचार पत्र उपलब्ध रहते थे। पालिका की ओर से एक कर्मचारी की भी नियुक्ति की गई थी। लेकिन भवन के जर्जर हो जाने के कारण तीन साल पहले लाइब्रेरी बंद कर दी गई थी। वहीं नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन के प्रयासों के चलते लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार के लिए राज्य वित्त आयोग से 15 लाख का बजट पास हो गया है। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी द्वारा भी टेंडर को स्वीकृति मिल चुकी है। लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार को ठेका नौशाद दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के निर्माण लिपिक इरशाद अली ने बताया कि जाकिर मेमोरियल लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार का कार्य एक दो दिन में ही शुरू करा दिया जायेगा। जिसमें भवन निर्माण, फर्श, प्रकाश व्यवस्था व बैठने के लिए बैंच व कुर्सियों की व्यवस्था कराई जाएगी। इस कार्य के लिए 15 लाख रुपये राज्य वित्त आयोग से पास हो गए हैं। जिसके बाद पाठक लाइब्रेरी में बैठ कर किताबों व समाचार पत्रों का आनंद ले सकेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें