फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटक धूप निकली, तेज हवाओं ने किया लोगों को परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पिछले दो दिनों में मौसम में सुधार हुआ है। चटक धूप निकलने से दिन में सर्दी से राहत महसूस की जा रही है। लेकिन करीब 18 किमी की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने शनिवार को लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक सेल्सियस बढ़ोत्तरी हुई है। रात का तापमान स्थिर रहा। शनिवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने से पिछले दो दिन तेज हवा चल रही है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अगले दो से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस मौसम में विशेष कर बेल वाली सब्जियों की बुवाई का उचित समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें