थानाभवन। क्षेत्र के कादरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के यहां पर पुत्री की शादी थी। शादी की तैयारियां जोरोंशोर से चल रही थी। सहारनपुर के एक गांव से बराती पहुंचे तो परिजन और रिश्तेदार उनकी आवभगत में लग गए। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि परिवार सकते में आ गया। विवाह में बरात के सामने ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। परिजनों ने जब विवाह न करने के विषय में पूछा तो युवती ने किसी अपने गांव के ही अन्य युवक से शादी करने की इच्छा जताते हुए शादी न करने की जिद पर अड़ गई। काफी देर की मान मनौव्वल के बाद भी जब युवती ने शादी से पूरी तरह इनकार कर दिया तो सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची। परिजनों व पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। युवती की छोटी बहन से दूल्हे की शादी कर दी गई।