शामली। रविवार को शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल में चल रहे भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वक्ताओं ने कई विषयों पर विचार रखे।
कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकास, संगठन और कार्यपद्धति और मीडिया के व्यवहार, योग, सोशल मीडिया का उपयोग व्यक्तित्व का विकास, आत्मनिर्भर भारत, भारत बढ़ता हुआ सुरक्षा में सामर्थ्य पिछले 6 सालों में योजनाएं और अपनी कार्य पद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका प्रकाश डाला। प्रथम, सत्र में हेमंत अरोड़ा, द्वितीय सत्र में वाईपी सिंह, तीसरे सत्र में रमेश गौड़ कश्यप, चौथे सत्र वाईपी सिंह, पांचवे सत्र में गजेंद्र शर्मा, छठे सत्र में विधायक अतुल गर्ग, सातवें सत्र में प्रवीण कुमार द्वारा अपना-अपना संबोधन किया। कार्यक्रम के संयोजक रामजीलाल कश्यप, सह संयोजक तरुण अग्रवाल और जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर रहे। मौके पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान, किसान मोर्चा से क्षेत्रीय मंत्री वरुण मलिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, कपिल पंवार आदि मौजूद रहे।