फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रविवार को हुई हल्की बूंदाबांदी ने शीतलहर में ठिठुर रहे लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार और मंगलवार को आकाश में बादल छाए रहने से मौसम में ठिठुरन बरकार रहेगी।  नए साल से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी पाला, कभी कोहरा और बादल छाए रहने से मौसम में ठिठुरन बरकरार है। रविवार की सुबह साढे़ आठ बजे हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। सुबह 11 बजे के बाद बादलों के बीच भगवान सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों को कुछ राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किमी ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने घर में ही रहने में बेहतरी समझी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार-मंगलवार को आकाश में बादल छाए रहने से मौसम मे ठिठुरन रहेगी। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि  पश्चिमी विक्षोभ आ जाने से मौसम में तीन-चार दिन ठिठुरन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें