कैराना में बाईपास पर कंटेनर के पीछे घुसी बोलेरो गाड़ी
- फोटो : SHAMLI
कैराना। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कंटेनर सड़क किनारे उतर गया। पीछे आ रही बोलेरो भी कंटेनर के पीछे घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई।
बृहस्पतिवार दोपहर कानपुर निवासी अरविंद शामली से कंटेनर लेकर सोनीपत जा रहे थे। जैसे ही कंटेनर कैराना बाईपास स्थित आर्यपुरी देहात गांव के पास पहुंचा तभी अचानक बाइक सवार कंटेनर के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर गाड़ी भी कंटेनर की टक्कर से बाल बाल बच गई। इस दौरान कंटेनर का आगे का हिस्सा सड़क किनारे खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पीछे चल रही बुलेरो गाड़ी भी कंटेनर के पीछे घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कंटेनर चालक अरविंद और बुलेरो चालक सादिक निवासी गांव अलीपुर बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर अपराध राम भवन ने बताया कि उनके थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।