फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 दिन से लापता झारखंड के मजदूर का शव मिला

Thu, 01 Feb 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव सींगरा के तालाब में देर शाम युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के किसान ने 15 दिन पूर्व नौकर की गुमशुदगी अहमदगढ़ पुलिस चौकी पर दर्ज कराई थी। हत्या कर शव को डालने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सींगरा निवासी इनाम पुत्र मकसूद ने 15 दिन पूर्व अपने नौकर जमना उर्फ जामा पहाड़िया निवासी झारखंड की गुमशुदगी पुलिस चौकी अहमदगढ़ पर दर्ज कराई थी। बुधवार की शाम गांव सिंगरा के तालाब में शव की सूचना पुलिस को भी दी गई। झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकाला। बाद में फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस क्षेत्राधिकार अमरदीप कुमार मौर्य भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक यह लड़का शराब पीकर कहीं भी निकल जाता था। युवक के शव पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें