बॉडी कवर, सैनिटाइजर प्रदान किए
शामली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए रहबर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर 50 बॉडी कवर, चश्मे, हाथों ग्लब्ज, 600 मास्क, 500 सैनिटाइजर की छोटी शीशी प्रदान की। सामग्री डीएम जसजीत कौर को प्रदान की। संस्था ने गरीब लोगों को राशन वितरित किए जाने की अनुमति मांगी। एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार राजकुमार उपस्थित रहे।