फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का ब्लाक मुख्यालय से होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने डीआईओएस से ब्लॉकवार दो कॉलेजों की मांगी सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इस साल होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र का वितरण ब्लॉक मुख्यालय से करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बोर्ड ने सभी जिलों से ब्लॉकवार दो ऐसे कॉलेजों की सूची मांगी है। जहां पर प्रश्नपत्र का रखरखाव सुरक्षित तरीके से हो सके। ब्लॉकवार कॉलेजों का चयन कर सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय से कॉलेजों में भेजे जाते रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की 2023 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा नकलविहीन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रश्नपत्र लीक होने की कोई गुंजाइश न रहे। इसे लेकर बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्र वितरण में बदलाव की तैयारी पर विचार कर रहा है। बोर्ड ने सभी जिलों से ब्लॉकवार दो माध्यमिक कॉलेजों की सूची मांगी है। इनमें राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेजों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 105 माध्यमिक कॉलेज हैं। जिनमें 19 राजकीय, 30 सहायता प्राप्त और 56 वित्तविहीन कॉलेज हैं। जिले में पांच ब्लॉक हैं, प्रत्येक ब्लॉक में दो कॉलेजों के अनुसार कुल 10 कॉलेजों का चयन किया जाना है। इसमें उन कॉलेजों का चयन किया जाएगा, जिनकी परिधि में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र होंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रश्नपत्र सुरक्षित रखने के मानकों को ध्यान में रखकर किया जाना है। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। बोर्ड की इस बार यह भी तैयारी है कि ब्लॉक स्तर से प्रश्नपत्रों को परीक्षा के दिन ही कॉलेजों पर भेजा जाए। एक साथ सभी प्रश्नपत्रों को कॉलेजों को नहीं भेजा जाएगा। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी, उसी का प्रश्नपत्र कॉलेजों को भेजा जाएगा। इससे प्रश्नपत्रों की समय पर समुचित सुरक्षा के साथ कॉलेजों को वितरण में भी सुविधा
विज्ञापन

कोट
यूपी बोर्ड की तरफ से प्रत्येक ब्लॉक से दो ऐसे कॉलेजों की सूची मांगी है, जहां पर प्रश्नपत्रों का रखरखाव सुरक्षित तरीके से हो सके। कॉलेजों का चयन कर सूची तैयार कराई जा रही है। प्रश्नपत्रों का वितरण ब्लॉकवार होगा या पहले की तरह जिला मुख्यालय से होगा। हालांकि इस बारे में अभी बोर्ड की तरफ से स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं।-सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें