शामली। माता अमृता नंदमई देवी कृपा सेवा समिति की ओर से रविवार को अम्मा के जन्मदिन पर निशुल्क खून जांच का शिविर का आयोजन डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब के सहयोग से किया गया। शुभारंभ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, वर्मा पैथोलॉजी लैब के डॉ. अर्जुन वर्मा व समिति अध्यक्ष सुनील गर्ग ने भगवान गणेश व अम्मा के चित्र के सामने दीपक जलाकर संयुक्त रूप से किया। मरीजों की जांच में कैंप के संयोजक नरेश पाल तोमर, देवेंद्र सिंह व मनोज जांगिड़ ने सहयोग किया। कैंप में 230 मरीजों का परीक्षण किया गया। अग्रवाल सर्वे वैश्य एकता महासभा के जिला महामंत्री संजय बंसल, महिला जिलाध्यक्ष रेखा संगल, महिला महामंत्री स्नेहा गर्ग, जिला मंत्री पंकज गर्ग, जितेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, अजय जांगिड़, मुदित गोयल मौजूद रहे।