शामली रक्तदान शिविर में रक्त देते भारतीय ड्राइवर एकता एसोसिएसन के सदस्य।
- फोटो : SHAMLI
चालक दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
शामली। शहीदों की स्मृति एवं चालक दिवस के उपलक्ष्य में कैराना रोड पर भारतीय ड्राईवर एकता एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मलिक, झूंझनू राजस्थान से मेघसिंह राजपूत ने किया। शिविर में राहुल सैनी, अजय कुमार, मनु चौधरी, दीपक कुमार निर्वाल, नीरज कुमार, संजीव गर्ग, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुक्रमपाल, संदीप कुमार, मोनी कुमार, सुनील शर्मा, सन्नी पंवार आदि ने रक्तदान किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, मांगे खां, सुनील शर्मा आदि का सहयोग रहा।