फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रक्तदान शिविर 14 जून को, आप भी बनें महादानी

Wed, 12 Jun 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्त सेवा ट्रस्ट, इंडियन रेड क्रास सोसाइटी और अन्य संस्थाओं के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शामली के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर संगल प्रिंटर्स पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकते हैं। प्रत्येक रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन और संस्थाओं की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना ने बताया कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। आपके एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में कदम बढ़ाइए और रक्तदान करिए। उन्होंने बताया कि एक बार में 350 एमएल रक्त निकाला जाता है। इससे मशीनों के माध्यम से 4 अवयव तैयार होते हैं। इससे गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज होता है। प्रत्येक रक्तदाता को कार्ड उपलब्ध कराया जाता है, जो तीन माह तक रक्त की जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त ले सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अजय संगल ने बताया कि शिविर की तैयारियां पूरी है। मुख्य अतिथि डीएम रविंद्र सिंह रहेंगे।
विज्ञापन






ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

- 18-65 साल के महिला-पुरुष।

- 12.5 जीएल/डीएल हीमोग्लोबिन हो।

- इंसुलिन न लेने वाले मधुमेह मरीज।



रक्तदान के बाद रखें ध्यान

रक्तदान के बाद कम से कम 15-20 मिनट आराम जरूर करें।

रक्तदान के बाद कम से कम पांच मिनट तक रक्त देने वाली जगह को दबाकर रखें।
रक्तदान के तुरंत बाद अधिक शर्करा युक्त आहार लें ताकि ब्लड शूगर लेवल नाॅर्मल हो जाए।
हर तीन घंटे में हैवी प्रोटीनयुक्त हेल्दी डाइट लें। लिक्विड डाइट ज्यादा लें इससे एनर्जी मिलेगी।

तकरीबन 12 घंटे बाद तक हैवी एक्सरसाइज न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें