ऊन ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित व क्विज प्रतियोगिता में शिक्षक को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान, गणित क्विज का आयोजन
शामली, ऊन। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान, गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक, बालिकाओं द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के आधार पर 20 बच्चों का चयन किया गया। सभी चयनित बालकों को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और 200 रुपये देकर पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों को टीम एआरपी ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं ब्लॉक स्तर पर होती रहनी चाहिए। जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। कार्यक्रम का संचालन भोला कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी शिव कुमार, प्रताप सिंह, कविता मलिक, एसआरजी सुनील कुमार, प्रवीण, सचिन कुमार, जिला समन्वयक अमित और राजीव आदि का योगदान रहा।