फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लखनऊ महापंचायत के लिए रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता

Mon, 18 Sep 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसान व मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनऊ में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में भाग लेने के लिए जनपद से सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने वाहनाें, बसों व ट्रेनों में सवार होकर रवाना हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की 18 सितंबर को लखनऊ में किसान मजदूर महापंचायत है। महापंचायत में भाग लेने के लिए जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी रवाना हुए। शामली रेलवे स्टेशन से बाबा श्याम सिंह के साथ पदाधिकारियों ने लखनऊ के लिए कूच किया। वहीं शामली के टंकी रोड स्थित भाकियू कार्यालय से युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, महिला विंग की जिलाध्यक्ष कविता चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए। उन्होेंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस अवसर पर बाबा शोकेंद्र, गुडडू बनत, योगेंद्र पंवार, कमलेश पंवार, देवराज पहलवान, अमरपाल, अरविंद निर्वाल, सुधीर, उपेंद्र, आशीष चैधरी, हिमांशु चैधरी, मनोज तोमर, बीरेंद्र सिंह मलिक हसनपुर, हरेंद्र मालिक, अशोक फोगाट, सुखपाल राठी, संजीव, मांगेराम, कुलदीप कमालपुर कोरी, राम महेर, विनोद, अरविंद, शुभम कमालपुर, शौकीन आदि मौजूद रहे।

27 वें दिन धरना जारी
शामली में गन्ना समिति कार्यालय परिसर में किसानों का बेमियादी धरना 27 वें दिन भी जारी रहा। धरने में सपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार ने पहुंचकर किसानों की मांगों का समर्थन किया और संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए जाने, शामली चीनी मिल के क्रय केंद्र दूसरी चीनी मिलों को देने की मांग की। इस दौरान संजीव लिलौन, संजय कालखंडे, बहादुर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें