फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने 40 मिनट तक टोल रखा फ्री

Thu, 30 Nov 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना मेरठ करनाल हाईवे स्थित पत्नी प्रतापपुर टोल प्लाजा पर धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। दिल्ली एयरपोर्ट पर भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को हिरासत में लेने के विरोध में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित पटनी प्रतापपुर में टोल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर टोल फ्री कर दिया। करीब 40 मिनट तक टोल फ्री रहा। युद्धवीर सिंह की रिहाई की सूचना के बाद ही भाकियू ने टोल को कब्जा मुक्त किया।
विज्ञापन


बुधवार को मेरठ करनाल हाईवे के गांव पटनी प्रतापपुर में टोल प्लाजा पर भाकियू जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को अपने कब्जे में कर टोल फ्री कर दिया। युद्धवीर सिंह की रिहाई की सूचना मिलने के बाद ही कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। भाकियू नेता कपिल खाटियान ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश जाते समय गिरफ्तार कर लिया था। जिनके विदेश जाने को लेकर दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए वापिस भेज दिया था। इसी को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल प्लाजा पर धरना दिया गया था। टोल प्लाजा के मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देकर टोल को लगभग चालीस मिनट फ्री रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें