संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं को बकाया गन्ना भुगतान और दिल्ली- देहरादून दिल्ली-देहरादून की भूमि का मुआवजा बढ़ाने को लेकर कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना सातवें दिन जारी रहा। सातवें दिन बेमियादी धरने की कमान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत ने संभाली। उन्होंने 13 सितंबर के चक्का जाम को सफल बनाने का आह्वान किया।
चरण सिंह टिकैत ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर नहीं है। किसान भी मांग पूरी होने तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। मिलों के गन्ना भुगतान न करने से किसान संकट में हैं। घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीमारी का इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं। धरने में भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, विनय कुमार, शौकेंद्र भैंसवाल, कालूराम राठी, विदेश मलिक, ठाकुर वीर सिंह, योगेंद्र कुमार, हाजी तुफैल, संचालन देवराज पहलवान ने किया।
गौरव टिकैत ने पेलखा में की बैठक
फोटो
गढ़ीपुख्ता। भाकियू की युवा इकाई के अध्यक्ष गौरव टिकैत रविवार को क्षेत्र के गांव पेलखा में प्रधान पति अरविंद कुमार के आवास पर पहुंचे। जहां उनका भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने स्वागत किया। गौरव टिकैत ने 13 सितंबर को शामली कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम में अधिक से अधिक संख्या में शामली पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जनपद की तीनों चीनी मिलें किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, किसान कई बार अपने भुगतान की मांग कर चुके हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही चीनी मिल मालिक किसानों के बकाया का भुगतान कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। इस सरकार में किसानों का हर तरीके से उत्पीड़न हो रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी भी किसानों का बकाया बिल न चुकाने पर कनेक्शन काट देते हैं। नलकूपों पर मीटर लगाकर भी किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर 13 सितंबर को कलक्ट्रेट पहुंचने की अपील की। इस मौके पर उदयवीर सिंह, पूर्व प्रधान शांता कुमार दरगाहपुर, मनोज प्रधान पीरखेडा, कृष्णपाल पूव प्रधान पीरखेडा, बिट्टू ताना, बोबी, जितेंद्र सिंह, प्रेमसिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।