फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Sat, 10 Aug 2024 05:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बकाया गन्ना भुगतान, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने, मुफ्त बिजली योजना को बगैर शर्त के लागू करने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने शुक्रवार की शाम दिल्ली देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर पर भाजू गांव के कट से बुटराड़ा तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। यात्रा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

भाजू कट के पास आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जमीन खरीदने के लिए सरकार षड्यंत्र कर रही है। किसानों की जमीन बैंक खरीदेंगे। किसानों को अपनी जमीन खुद बचानी होगी। जमीन बचेगी तो किसान का धंधा चल सकता है। कहा कि आज महंगाई के दौर में खर्च बढ़ गए हैं, मार्किट मंहगा हो गया है। आमदनी घट गई है।
कहा कि पूरे साल तीज त्योहार के साथ- साथ जन्मदिन हो रहे हैं। खर्चाें पर अंकुश लगाना होगा। किसानों की अपनी जमीन बचानी होगी। यात्रा भाजू कट से शुरू हुई, जिसमें किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। यात्रा में 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। यात्रा करीब साढ़े सात किलोमीटर तक निकाली गई। इसके बाद भाजू कट पर किसानों की पंचायत आयोजित की गई।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण वह बच्चों की फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। बेसहारा पशुओं के कारण फसलें बर्बाद हो रही है। समाधान की मांग किसानों ने उठाई। कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नही किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

दिए गए ज्ञापन में यह हैं प्रमुख मांगे
निर्माणधीन दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर में शामली भौराकलां शाहपुर मार्ग पर इंटरचेंज दिया जाएं।

: सिंचाई के लिए चालू की गई मुफ्त बिजली योजना को बगैर शर्त के लागू किया जाए।

: निजी नलकूपों पर मीटर लगाने की प्रक्रिया का तत्काल प्रभाव से रोके।

: तीनों शुगर मिलो पर बकाया किसानों के गन्ना भुगतान को जल्द से जल्द कराया जाएं।

: बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए सभी गांव पंचायत में पशुशालाएं बनाई जाए।

: एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के मामले में केंद्र सरकार पहल और कानून को अमलीजामा पहनाया जाए।

: एनजीटी के नियमों में किसानों के लिए ढील देने का काम किया जाए। कृषि में काम आने वाले यंत्रों व साधनों को विशेष समय सीमा दी जाए।

: भूमि अधिग्रहण की नीति को किसानों के अनुकूल बनाया जाए साथ ही बाजार भाव से जमीनों के मुआवजे के भुगतान की वय्वस्था की जाए।

: नहरों में निरंतर पानी छोड़ा जाए।

ये रहे शामिल
पंचायत की अध्यक्षता शौकेंद्र सिंह भैंसवाल ने की। भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक, भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह मलिक, श्याम सिंह बहावडी,वीर सिह मलिक, बोबी प्रधान,नवीन राठी, सरदार पन्ना सिंह, गौतम पंवार, जयवीर सिंह मुखिया, धर्मेद्र मलिक, डाॅ. उदयवीर सिंह, उपेंद्र मलिक, योगेश शर्मा, विदेश मलिक, अशोक कपिल खाटियान आदि मौजूद रहे। संचालन भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह फुगाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें