फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नामांकन पत्र निरस्त करने को लेकर भाकियू, सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 29 Sep 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन गन्ना सोसायटी में धरने पर बैठे पूर्व ब्लाक प्रमुख शेर सिंह राणा व किसान । संवाद
विज्ञापन
थानाभवन। सहकारी गन्ना समिति चुनाव के लिए डेलीगेट पद पर 11 नामांकन पत्रों को निरस्त करने के विरोध में शनिवार को भाकियू और सपा कार्यकर्ताओं ने समिति कार्यालय पर धरना देते हुए हंगामा किया। चार घंटे बाद तहसीलदार के समझाने पर लोग शांत हुए फिर से नामांकन पत्रों की जांच कराने की बात कहीं गई।
विज्ञापन

थानाभवन गन्ना समिति में डेलीगेट के 11 नामांकन पत्र निरस्त किए गए थे जिसकी सूची जैसे ही कार्यालय के बाहर चस्पा की गई तो सपा नेता शेर सिंह और किसान नेता सवित मलिक मौके पर पहुंचे और गलत तरीके से नामांकन पत्र निरस्त करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कहा कि जान बूझकर नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया। मामले की सूचना पर निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार, ग्राम सचिव भास्कर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया। कहा कि निरस्त किए गए प्रत्याशी फिर से प्रार्थना पत्र देंगे, जिस पर उनकी जांच कराई जाएगी। यदि नामांकन पत्र वैध होगा तो 30 सितंबर को संशोधित सूची चस्पा कराई जाएगी। दो नामांकन पत्रों में त्रुटि भी मानी गई।इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लवी राणा, ठाकुर ओमप्रकाश, रामचरण पुंडीर, सऊद राणा,रिजवान राणा, लियाकत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें