फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलक्ट्रेट में दिया धरना, ऊन समिति सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भाकियू का कलक्ट्रेट में धरना, ऊन समिति सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

शामली। भाकियू के बैनर तले कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने किसानों ने धरना दिया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने ऊन गन्ना समिति पर फर्जी प्रस्ताव बनाकर गन्ना आयुक्त को भेजने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने और दरगाहपुर गांव में सहारनपुर की शेरमऊ चीनी मिल का क्रय केंद्र स्थापित कराने की मांग की।
किसानों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि ग्राम दरगाहपुर गन्ना समिति ऊन के अंतर्गत आता है। पिछले दिनों में गन्ना समिति ऊन ने एजीएम की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें ग्राम दरगाहपुर के ग्रामवासियों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में एक सामूहिक पंचायत में उपस्थित सभी गन्ना किसानों के हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव में ग्राम दरगाहपुर का गन्ना उत्तम शुगर मिल शेरमऊ (सहारनपुर) को दिए जाने का फैसला लिया गया था। जबकि ऊन गन्ना समिति के सचिव ने ऊन चीनी मिल के पक्ष में एक फर्जी प्रस्ताव तैयार कर दिया। जो बुकलेट गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश को गन्ना आवंटन के लिए भेजी जाती है, उसमें प्रस्ताव सम्मिलित कर दिया। वह प्रस्ताव फर्जी लगाया गया है। प्रस्ताव पर हस्ताक्षर फर्जी है। साथ ही कुछ दूसरे गांव के किसानों के भी हस्ताक्षर कर दिए जो ग्राम दरगाहपुर के किसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मामले की जांच कराकर गन्ना समिति सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने और दरगाहपुर के गन्ना क्रय केंद्र को उत्तम शुगर मिल शेरमऊ (सहारनपुर) को देने की मांग की। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, महीपाल, तेजपाल, रामगोपाल शर्मा, सुरेश चंद, नीटू, अंकित, राजवीर सिंह, ओंकार, राममेहर आदि शामिल रहे।

शामली कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें