भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
शामली, कैराना। टिड्डी दल के आक्रमण की आशंका को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में मोहल्ला आलदरम्यान स्थित नदीम हसन के आवास पर भारतीय किसान यूनियन शाखा कैराना कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस समय आपदा से बचाव के लिए प्रशासन से निम्न बिंदुओं पर निवेदन किया जाए। उन्होंने टिड्डी दल प्रकोप की सूचना दिए जाने हेतु सक्षम कर्मचारियों की तैनाती ग्राम स्तर पर करने की मांग की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि टिड्डी दल ढोल, नगाड़ों व तालियों आदि के शोर से खेतों पर आक्रमण नहीं कर पाते। इसलिए प्रशासन स्तर से भी इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाए जाए। कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उनका छिड़काव कराने की व्यवस्था की जाएं। इस दौरान चौधरी नदीम हसन नगर अध्यक्ष कैराना, मोहम्मद नदीम, नवाज सिद्दीकी, सनव्वर सिद्दीकी, इनाम बीडीसी, फिरोज खान, दीनू अल्वी व इकराम अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।