फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाकियू अराजनैतिक की मेरठ में 15 मार्च को होगी महापंचायत

Wed, 01 Mar 2023 07:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैठक कर महापंचायत की तैयारियों को लेकर किया विचार-विमर्श
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक एवं गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने 15 मार्च को मेरठ में होने वाली किसान महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।
नगर पालिका सभाकक्ष में हुई बैठक में बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि क्रांति की धरा मेरठ से गन्ना मूल्य, बिजली, निराश्रित पशुओं के मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शामली के किसान गन्ना भुगतान न होने के कारण खून के आंसू रो रहे हैं। मलिक ने चेतावनी दी कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न लें। किसानों का भुगतान करें अन्यथा शामली जिले में बकाया गन्ना मूल्य के मुद्दे पर आंदोलन शुरु किया जाएगा।भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि मेरठ की किसान महापंचायत किसानों के सम्मान का विषय है। किसानों के सभी मुद्दों पर मेरठ से हुंकार भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाकियू अराजनैतिक राष्ट्रीय सचिव जावेद तोमर, जिलाध्यक्ष दुष्यंत मलिक ने विचार व्यक्त किए। बैठक में राजीव दुल्हेरा, विनीत मुखिया तहसील अध्यक्ष ऊन, सुदेशपाल ब्लॉक अध्यक्ष कांधला, शामली ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, अंकुर गुलिया, रामबीर मलिक, अमित पंवार जिला सचिव, देवेंद्र प्रधान, बीरपाल मलिक, सरबीर, देशपाल, इसरार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें