फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- 70 ग्राम पंचायतो में भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया पौधरोपण -ढ़िढ़ाली और मादलपुर में चलाया पौधरोपण अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
70 ग्राम पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 70 ग्राम पंचायतों में स्कूलों, मंदिरों और सड़कों आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। शनिवार को कैराना विधानसभा क्षेत्र के झिंझाना मंडल के ढ़िढाली गांव में पौधरोपण अभियान की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह ने मादलपुर गांव के पशु चिकित्सालय में पौधरोपण किया। पिछड़ा आयोग सदस्य रामजीलाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, अजय संगल, छत्रपाल कश्यप, अनुज राणा कार्यक्रम संयोजक रामपाल प्रधान ग्राम दथेडा, जिला महामंत्री विशेष सरोहा, दामोदर सैनी, कपिल पंवार, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविंद कुमार, रीनू सरोहा, सुखदेव कुमार, सन्नी मलिक, विक्की देशवाल, अंकित कुमार आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें