शामली परिवहन मंत्री से वार्ता करते भाजपा अल्संख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य असिफ मंसूरी फोटो
शामली। जिले में डिपो का जल्द निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आसिफ मंसूरी ने परिवहन विभाग के राज्यमंत्री से मुलाकात की।
उन्हेंने कहा कि जनपद शामली में दैनिक यात्रियों को बसें न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले से दूर दराज राज्यों के लिए कोई सीधे बस नहीं मिल पाती है। शामली में लंबे समय से नगर पालिका की छोटी सी जगह पर रोडवेज बस स्टैंड चल रहा है। जहां पर बसें खड़ी करने तक की जगह नहीं है। बसें सड़क पर खड़ी होने से जाम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने जल्द ही जांच कराकर शामली जिले में डिपो का निर्माण कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर आरिफ मंसूरी, इरफान, साजिद आदि मौजूद रहे।