शामली। भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हनुमान टीला हनुमान धाम पर भाजपा सदस्यता कैंप का आयोजन किया। जिसमें वहां उपस्थित व्यक्तियों को सदस्य बनाने के साथ-साथ भाजपा की नीतियों की जानकारी भी दी। कैंप में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मीनू संगल, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, मंडल महामंत्री योगेंद्र निर्वाल व मनीष भटनागर, नगर कोषाध्यक्ष संजय बंसल, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद नामदेव, संजीव लोहान, मंडल मंत्री गीता वालिया, शक्ति केंद्र प्रभारी अनीता बंसल, शक्ति केंद्र संयोजक व कैंप संयोजक संजीव कर्णवाल व समाजसेवी प्रतीक गर्ग, स्पर्श भटनागर, सदस्यता अभियान के नगर प्रमुख देवेंद्र, बूथ अध्यक्ष अंकित संगल व शक्ति केंद्र-4 के संयोजक सत्यपाल, शक्ति केंद्र-6 के संयोजक राकेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।