फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का शामली दौरा अचानक हुआ रद्द, कार्यकर्ता हुए मायूस

Thu, 08 Dec 2022 01:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का शामली दौरा अचानक रद्द हो गया है। वहीं दौरा रद्द होने से कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बृहस्पतिवार को होने वाला शामली का दौरा अचानक रद्द हो गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बृहस्पतिवार को लिसाढ़ गांव में गठवाला खाप के चौधरी और भाकियू अराजनैतिक संगठन के संरक्षक राजेंद्र मलिक की पुत्री प्रियंका के शादी समारोह में शामिल होना था। 

विज्ञापन


इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष को जिला पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। लेकिन उनका दौरा रद्द होने से कार्यकर्ता मायूस हो गए।

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results Live: खतौली सीट पर चौथे राउंड में भाजपा को बड़ा झटका, अब मदन भैया बहुत आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पार्टी के जिला मीडिया सह प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष का शामली का दौरा अचानक रद्द हो गया। इसके क्या कारण रहे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results: खतौली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें