कैराना में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत करते भाजपाई
- फोटो : SHAMLI
भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
शामली, कैराना। पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया। शुक्रवार को कैराना नगर के भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान मौजूद रहे। अनिल चौहान के नेतृत्व में कैराना नगर के अलीपुर रोड पर भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया। संचालन दीपक कुमार चंद्रा, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा शामली द्वारा किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।