शामली। नगरपालिका सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने नगरपालिका के सभागार में वर्चुअल संबोधन सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के नौ वर्ष में आम लोगों को लाभान्वित करने वाली आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, हर घर जल योजना, शौचालय योजना, निशुल्क राशन वितरण योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने बताया इन सब योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए और इन योजनाओं से वंचित रहे लोगों को इनका लाभ दिलाने के लिए गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले संकल्प भारत यात्रा नाम से एलईडी वैन जा रही है। इस अवसर पर एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, चेयरमेन अरविंद संगल, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन तरार, दामोदर सैनी, भूपेंद्र शर्मा, सुखचैन वालिया, पंकज कश्यप, तेजस्वी पंवार, गौरव विश्वकर्मा, घनश्याम पारचा, नीरज मलिक, बादल गौतम, रमेश मलिक सत्येंद्र नारायण, संजय उपाध्याय, सत्यपाल कश्यप, संजय बंसल, मनीष भटनागर, अरुण संगल, कुशांक चौहान, डॉ. रश्मिकांत जैन, दीपक गुप्ता, संदीप सैनी, ऋषिपाल सैनी, देवेंद्र ढीगान, प्रदीप मायूस, आरिफ चौहान आदि मौजूद रहे।