शामली। नगर पालिका परिषद के सभागार में भारतीय चंद्र मिशन चंद्रयान-3 पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। वहां पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, अधिकारियों व कर्मचारियों ने देखा।
पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा की चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखते ही भारत देश ने विश्व में जो कीर्तिमान बनाया है यह एक शानदार उपलब्धि है। चेयरमैन अरविंद संगल ने सभी को मिठाई बांटकर बधाई दी। इस अवसर पर रामनिवास सैनी, सभासद पंकज गुप्ता, बबीता गुप्ता, राजीव गोयल, अजीत निर्वाल, अरविंद खटीक, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा योगाचार्य, डॉ. सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।
विश्व हिंदू महासंघ ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
शहर के कुटी वाला मंदिर गांधी चौक पर पांच बजे विश्व हिंदू महासंघ ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए भगवान हनुमान से प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री कुलदीप गौड़, जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महिपाल चौहान, जिला प्रभारी अमित राणा, नगर अध्यक्ष अनुज राणा, विशु जिंदल, अमन नामदेव, गौरव गुप्ता, नीरज सैनी, प्रणव जैन, अरुण सैनी, नीरज सैनी, अनुज नामदेव, जुगनू पाल, जॉनी, हरि ओम, विकास जैन आदि।
- इंडस्ट्रियल एरिया में दिखाया गया चंद्रयान-3 का प्रसारण
उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में टीवी पर चंद्रयान-3 देखा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर हम इसरो के सभी वैज्ञानिकों को सलाम करते हैं। पूरे विश्व में भारत ने एक इतिहास रचा है और अपना परचम पूरे विश्व में लहरा दिया है। इस अवसर पर अमित जैन, आशीष अग्रवाल, अपूर्व जैन, सचिन गर्ग, रोहित गर्ग, रुचिर गोयल आदि रहे।
- चंद्रयान-3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को दी बधाई
व्यापारी संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण देखा। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि इसरो के सभी वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि बधाई है और भारत ने इतिहास रचा है और आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है जिसे इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा।
उधर, चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने टीम के साथ खुशी मनाई और एक दूसरे को मिटाई खिलाकर बधाई दी।
- नगर पंचायत कार्यालय में देखा लाइव प्रसारण
थानाभवन। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया। दर्शकों ने ताली बजाकर व भारत माता की जय के साथ जयकारा लगाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा, संजय कुमार, विनीत कुमार, मनीष कुमार, अध्यक्ष पति हाजी राव जमशेद, सभासद नीरज गोयल, दिनेश, ऋषिराज, जय भगवान, सुरेश सैनी, विनोद सैनी, अतहर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। उधर, लाला लाजपत राय कन्या इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य डाॅ. पूजा मलिक ने नगर की बालिकाओं के साथ कार्यक्रम को देखा व बालिकाओं को मिशन के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रेमलता सैनी, मिनाक्षी, भार्गव, भूषण रानी तायल आदि रहे।