फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पिता पर घर में घुसकर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दो पक्षों के विवाद में भाजपा नेता के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डूंडूखेड़ा निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा का किसी बात को लेकर रविवार दोपहर अपने पड़ोसी संदीप कुमार से विवाद हो गया था। उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने इनके विवाद का निपटारा करा दिया था। लेकिन शाम के समय इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि संदीप ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता के घर पर हमला कर दिया। जिसमें भाजपा नेता कि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। रात्रि में हुए झगड़े की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद गांव में पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में संदीप व कपिल को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें