संवाद न्यूज एजेंसी,
झिंझाना। कस्बे के बस स्टैंड पर आर्य समाज धर्मशाला में भाजपा द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री मृगांका सिंह रही। बैठक में केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान कर कल्याण कारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
रविवार दोपहर को कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें टिफिन बैठक भी उसका अहम हिस्सा है। जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा घर से भोजन लाकर बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।
जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि संपर्क अभियान में पदाधिकारियों की बूथ लेवल पर सूची बनी हुई है। जिसमें घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराये। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री दामोदर सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप,अभय तोमर, राजदीप सिंह, डाक्टर गजराज सिंह, रवि गहलोत, सेठपाल सिंह, सुनील बंसल, ऊन मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।