संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कांधला। प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा ने उन्हें एमएलसी, राज्यमंत्री बनाकर समाज को ताकत दी है। उन्होंने कश्यप समाज को मिशन लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारी के लिए पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया।
दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में नरेंद्र कश्यप के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, कश्यप समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों व शोषित को ताकत देकर आगे बढ़ाने का काम किया है। अब समय आ गया है कि कश्यप समाज को लोक सभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाकर देश की बागडौर सौंपनी है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कश्यप समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर राज्य मंत्री का अभिनंदन किया।
इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी अजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पवन तरार, मुजफ्फरनगर जिला पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अरुण सिसौदिया, विनोद पांचाल, राहुल पाल, रामकुमार कश्यप, संजीव कश्यप, कुंवर पाल कश्यप, अमित विश्वकर्मा, नीरज उपाध्याय, रुबी चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके बाद नरेंद्र कश्यप भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सदस्य कुशांक चौहान के आवास पर भी गए। यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया।
राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
भारतीय कश्यप जन चेतना मंच जनपद शामली के जिला अध्यक्ष पवन कश्यप सेहटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यमंत्री से मिला। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से कश्यप समाज के साथ-साथ 17 अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया। कहा कि 17 अति पिछड़ी जातियां जिनकी उपजाति पहले से ही अनुसूचित जाति का लाभ ले रही है, उन्हीं के सम्मुख उन्हें परिभाषित कर अनुसूचित जाति का लाभ दिलाएं। इस अवसर पर सुशील कश्यप, संजीव कश्यप, राजपाल कश्यप, संजीव कश्यप, कंवर पाल कश्यप, जयपाल कश्यप, चौधरी हरपाल कश्यप, जेपी कश्यप ताना,नफे सिंह कश्यप,कपिल कश्यप कुरमाली शिवकुमार कश्यप धनैना, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।