फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 11.7 लाख रुपये खर्च कर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सबसे आगे

Tue, 09 Apr 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव सीट पर चुनावी खर्च करने में अभी तक भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सबसे आगे हैं। उन्होंने अभी तक चाय, हेलीपैड, सभाओं समेत विभिन्न स्थानों पर 11.7 लाख रुपये खर्च किए हैं। जबकि 3.42 लाख रुपये खर्च कर सपा प्रत्याशी इकरा हसन दूसरे नंबर पर हैं। सबसे कम खर्च करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार है। बसपा समेत नौ प्रत्याशी चुनावी खर्च को निर्वाचन समिति के सामने जमा नहीं कर सके हैं। 19 दिन का ब्योरा सभी को देना था। खर्च का ब्योरा प्रस्तुत न करने वाले सभी नौ प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर आगामी 12 अप्रैल को चुनावी खर्च प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना के साथ ही प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद लोकसभा चुनावी खर्च शुरू हो जाता है। बीती 20 मार्च से प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह के समक्ष सपा प्रत्याशी इकरा हसन, बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा, भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रदीप चाैधरी समेत कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद कैराना लोकसभा सीट पर 14 नामांकन पत्र रह गए थे। पिछले 19 दिन में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कैराना लोकसभा चुनाव के सभी 14 प्रत्याशियों को चुनावी खर्च प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। चुनाव व्यय समिति के नोडल अधिकारी अटल राज भास्कर की मौजूदगी में बैठक में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, सपा प्रत्याशी इकरा हसन, आजाद अधिकार सेना के ओमवीर सिंह, अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी के विक्रम सिंह सैनी, निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार अपना चुनावी खर्च ब्योरा प्रस्तुत कर पाए हैं।
केंंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव खर्च की सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित की है। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी अब तक 11 लाख 7 हजार 197 रुपये खर्च कर चुके हैं। चौधरी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की चुनावी सभा कर चुके हैं। सपा प्रत्याशी इकरा हसन तीन लाख 42 हजार 320 रुपये खर्च कर चुकी हैं। खर्च में टेंट से लेकर चाय, गाड़ी का खर्च दिखाया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा आजाद अधिकर सेना के प्रत्याशी ओमवीर 30 हजार 200 रुपये, अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विक्रम सिंह 37 हजार रुपये और निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार ने 30 हजार रुपये चुनावी खर्च पेश किया है। निर्वाचन व्यय समिति के नोडल अधिकारी एवं जिला कोषाधिकारी अटल राज भास्कर का कहना है कि कैराना लोक सभा में चुनावी खर्च प्रस्तुत न करने वाले नौ प्रत्याशियाें को नोटिस जारी कर 12 अप्रैल को कलक्ट्रेट में पहुंचकर चुनावी खर्च प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


चुनाव प्रचार सामग्री के रेट....

1- कपडे़ का बैनर प्रति तीन मीटर - 37.00-
2- कपडे़ का झंडा प्रति पीस- 35.00-
3- प्लास्टिक झंडा प्रति पीस 16.00-
4- हैड बिल मूल्य 0.25-
5- पोस्टर प्रति हजार -4200
6- होर्डिग प्रति फीट- -14.00-
7- कट आउट लकड़ी प्रति वर्ग फुट- -21.00-
8- कट आउट कपडा प्लास्टिक - -35.50-
9- वीडियो कैसेट- प्रति सीडी -15.00-
10- ऑडियो प्रति सीडी -25.00-
-

फूल माला का रेट
1- गुलाब फूल की एक मीटर माला -250-
2- गेंदा फूल माला-एक मीटर में- 50-
3- मिश्रित फूल माला एक मीटर- 80-


खाद्य और पेय पदार्थों के रेट
1- चाय- 10
2- समोसा- प्रति नग- -20 रूपये-
3- हल्का नाश्ता- - 60 रूपये-
4- जलपान प्रति नग- -30 रूपये-
5- कोल्ड डि्रंक- -30 रूपये-
6- सोफ्ट डि्रंक -30 रूपये-
7- भोजन पैकेट- प्रति व्यक्ति -80 रूपये-
8- नानवेज भोजन प्रति व्यक्ति - 220 रूपये-
9- स्पेशल होटल- ढाबा भोजन- -280 रूपये-
10- सामान्य होटल- ढाबा- भोजन- -180 रूपये-
चुनाव प्रचार के कच्चा हैलीपेड निर्माण- लागत- 1.22 लाख रूपये-
पक्का हैलीपेड- 4.27 लाख रूपये-
होटल- गेस्ट हाऊस भाडा -एसी कमरा प्रतिदिन- 3500 रूपये-
नान एसी कमरा प्रतिदिन- 1500 रूपये
ब्योरा:: निर्वाचन कार्यालय से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें