फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के आधार का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों के आधार का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के आधार कार्ड का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। शासन स्तर से इसकी तैयारी की जा रही है।
जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट 596 विद्यालयों में करीब 89 हजार विद्यार्थी नामांकित है। इनमें से करीब सात हजार विद्यार्थियों के नामांकन अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं हुए हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के नामांकन आधार से शत प्रतिशत लिंक करने के शासन के निर्देश है। अब शासन की तैयारी आधार कार्ड का बायोमेट्रिक से सत्यापन कराने की चल रही है। इसके लिए विद्यालयों में लैपटॉप आदि की व्यवस्था की जाएगी। इससे विद्यार्थियों की आंखों का रेटिना और उंगलियों की स्कैनिंग से सत्यापन किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनके आधार बनवाने के लिए विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन का मानना है कि बायोमीट्रिक सत्यापन कराने से हाजिरी में फर्जीवाड़ा पर रोक लगेगी और इससे विभाग को पता चल सकेगा कि नामांकित विद्यार्थियों में कितने रोज विद्यालय पहुंचते हैं। साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए तो विद्यार्थियों का नामांकन नहीं कराया गया। नामांकित विद्यार्थी जो विद्यालय नहीं आते, उनके बारे में यह भी पता चलेगा कि कहीं वे किसी अन्य निजी स्कूल में तो नहीं पढ़ रहे हैं। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि जिले में कुछ विद्यार्थियों के आधार कार्ड न होने से नामांकन लिंक नहीं हो पाया है। ऐसे विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। बायोमीट्रिक से सत्यापन के संबंध में शासन से जो दिशा निर्देश मिलेंगे, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें