शामली। जनपद की दो गोशालाओं में बायो गैस प्लांट का निर्माण हुआ है। जिसमें दोनों बायो गैस प्लांट बनने में 48 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बायो गैस प्लांट बनने से बिजली और खाद बन रही है।
जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के कस्बा बाबरी स्थित गोशाला और कांधला क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर टील स्थित गोशाला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोबरधन योजना के तहत बायो गैस प्लांट निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गैस प्लांट का 24 लाख रुपये से निर्माण कराया गया है। दोनों गोशाला में गैस प्लांट बनने से गोशाला में एकत्र गोबर की खपत हो रही। वहीं बिजली चली जाने पर 3 से 4 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा सकती है। वहीं किसानों के लिए खाद भी तैयार हो जाती है। जिसे किसानों को बेचने पर आय भी हो सकेगी।