कैराना के गांव भूरा निवासी दूल्हा बिल्लू हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन के साथ।
- फोटो : SHAMLI
हेलिकॉप्टर में दुल्हन लेकर आया गांव भूरा निवासी बिल्लू
कैराना। गांव भूरा निवासी बिल्लू हाल निवासी कैराना अपनी दुल्हन कहकशां को शामली से हेलिकॉप्टर में लेकर आया।
गांव भूरा निवासी गय्यूर हाल निवासी भूरा चुंगी कैराना के बेटे बिल्लू की शादी कस्बे के मोहल्ला रेतावाला निवासी मास्टर इरशाद की बेटी कहकशां के साथ हुई। शादी का कार्यक्रम शामली के एमएस फार्म पर था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव भूरा में जंधेडी रोड पर खाली पड़ी जमीन पर बनाए गये हैलीपैड पर देहरादून से 3 लाख रुपये किराए पर आया हेलीकाप्टर उतरा। यहां से दूल्हा व उसके साथी हेलिकॉप्टर से शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में पहुंचे जहां पर हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। यहां से कार से दूल्हा बिल्लू एमएस फार्म हाउस पहुंचा जहां पर निकाह की रस्म पूरी होने के बाद शाम के समय बिल्लू अपनी दुल्हन कहकशां को हेलीकाप्टर में लेकर अपने गांव पहुंचा। वहां महिलाओं ने फूल बरसा कर दुल्हन का स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। बाद में दूल्हा व दुल्हन कैराना स्थित अपने आवास पर आ गए।