कांधला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक कॉलेज के निकट बाइक सवार दंपती की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरियाणा जनपद के पानीपत के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी सचिन अपनी पत्नी सुधा के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार शाम बागपत क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर में अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक सवार दंपती जैसे ही क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित कांधला कॉलेज कांधला के निकट पहुंचे तो बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। किसानों ने घायल दंपती को उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।