फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। रतन पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह चार बाइक पर सवार 10-12 युवकों ने सेल्समैनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक सेल्समैन को बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। घायल सेल्समैन को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थानाभवन के दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रतन पेट्रोल पंप के मैनेजर मुकेश पुत्र किरणपाल ने थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि लूट के इरादे से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर हमला कर दिया। रुपयों का थैला लिए कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। चार बाइकों पर करीब 11 से 12 युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें एक कर्मचारी कोमल पुत्र जगरोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पूर्व रतन पेट्रोल पंप पर दो युवक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए थे। खुले पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों युवकों ने कहासुनी कर सेल्समैन की शर्ट फाड़ दी थी। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। करीब दो माह पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज के अजीज फीलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर दो घटनाएं इसी तरह की हो चुकी हैं। मारपीट करने वाले युवकों पर सफेदपोश नेताओं के दबाव के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई थी। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें