शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में माजरा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल, दस हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
कस्बा बनत निवासी आशु ने बताया कि वह माजरा रोड पर ब्लाक के निकट फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर को वह दुकान से अपनी मजदूरी के दस हजार रुपये लेकर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में वीवी डिग्री कॉलेज के सामने वह पहुंचा, तो बाइक सवार अनजान दो युवकों ने उसे रोक लिया। कहा कि उनकी मम्मी बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। उसका भाई अस्पताल में है। अपने भाई से बात करना बताते हुए उससे फोन मांगा। उसने कॉल करने के लिए फोन दे दिया। इसी दौरान दोनों आरोपी मोबाइल और उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए और बाइक से फरार हो गए। आशु ने बताया कि वह पहले रिपोर्ट दर्ज कराने आदर्श मंडी थाने गया, वहां से उसे शहर कोतवाली भेज दिया। उसने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।