फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा से वापस कैराना लौटते समय गोहाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। कैराना के मोहल्ला दरबार कलां बंगला निवासी 17 वर्षीय शादाब पुत्र यासीन हरियाणा के गोहाना में शहद बेचने का कार्य करता था। रविवार सुबह शादाब अपने चाचा मुरसलीन के साथ बाइक से कैराना आ रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे शादाब की मौत हो गई और चाचा मुरसलीन गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम हरियाणा में पीएम के बाद शव को कैराना लाया गया जहां गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उधर मृतक के चाचा मुरसलीन की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें