झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव मन्नूगढ़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के गांव काला माजरा निवासी नाथीराम बाइक से अपने घर जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर मन्नूगढ़ के पास पहुंचे तो तेज गति से सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें हरियाणा के करनाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के भाई सतीश ने तहरीर देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।